मंदिर मस्जिद आलीशान
भूखे पेट टूटे मकान
सम्भल सम्भल कर चल इंसान
मसीहा देख रहा है
डग मग डग मग तेरी चाल
अब तू ख़ुद को सम्भाल
सम्भल सम्भल कर चल इंसान
मसीहा देख रहा है
जलते जलते जले परवाने
तू अब अपने चराग़ सम्भाल
सम्भल सम्भल कर चल इंसान
मसीहा देख रहा है
सज धज सज धज चले अमीर
सड़क किनारे खड़े फ़कीर
सम्भल सम्भल कर चल इंसान
मसीहा देख रहा है
बेकल बेबस तुम क्यूँ हो रईस
दुखियारो को दो मुस्कान
सम्भल सम्भल कर चल इंसान
मसीहा देख रहा है