विज्ञापन

प्रेम विरह

Pushpendra Pal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            गजल
        
                                                    
                            

आख़िरी बार मिला कुछ ऐसे ,
आँखों मे आँसू ले आया I

जैसे कोई ख़्वाब भुला दे ,
ऐसे तुमको भूल न पाया I

दु:ख मन मे रख हँसते रहना ,
तुमने फूलों जैसा दिल पाया I

जिसे बिछड़ना कहते हो तुम ,
उसने कितना दु:ख पहुंचाया I

तन्हा शाम ये सोच रही थी ,
सब इंसा हैं धूप का साया I

मन्दिर – मन्दिर मूरत देखीं ,
पत्थर दिल थे ,पत्थर काया I

इन शिखरों तक आते – आते ,
कितनी हारों को सहलाया I

तुझको छोड़ कहाँ जा पाते ,
कहने को मैं लौट तो आया I

 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3562 कविताएं

View Profile