विज्ञापन

शिक्षा का महत्व

Pujasal Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            किसी विषय पर विचार करने के लिए,
        
                                                    
                            
कुछ अपने विचार मन में भरने के लिए,

आवश्यकता है एक सफल शिक्षित राह की,
अपने देश का नाम रोशन करने लिए।

जितने भी महान जवान हुए, जितने मेहनती किसान हुए,
सभी अपने अपने क्षेत्रों में, शिक्षा से धनवान हुए।

जब पूरे आज़ाद गगन में, ख़ुशियों के अपार चमन में,
शिक्षा का परचम लहराएगा, भारत शिक्षित कहलायेगा।

शिक्षा का महत्व समझकर, इसका असली अर्थ समझकर,
जो शिक्षित हो जाएगा, वह जग को जीत जाएगा।

आज जो पढ़ने के योग्य बने हो, कुछ लिख जाने के काबिल हो तुम,
शिक्षा के कारण ही है यह सब, शिक्षित समाज में शामिल हो तुम।

शिक्षा से हर अंधकार मिट जाता,
हर दिशा से प्रकाश घिर आता।

ऐसी शिक्षा का मान करो त तुम,
शिक्षित हो शिक्षावान बनो तुम।।


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Nathuram Kaswan

8653 कविताएं

View Profile

SATYENDRA KUMAR

117 कविताएं

View Profile