विज्ञापन

खुद से खुद को बचाने की ख्वाहिश में मुझसे मेरा आज बचाया नहीं गया

Priyanshu Pal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बचपन में कोई किस्सा सुनाया नहीं गया
        
                                                    
                            
जवानी में कोई किस्सा बनाया नहीं गया

पन्नों में बुढ़ापे के सिवाय सन्नाटे के कुछ बचाया नहीं गया
उसके मिल जाने की ख्वाहिश में मुझसे मेरा आज बचाया नहीं गया

ज़माने की भीड़ में भुलाया नहीं गया
मुझसे मेरा सपना बनाया नहीं गया

मैं ज़माने के रंग में घुला ऐसे-जैसे पानी में नमक
मुझसे मुझे बचाया नहीं गया

खुद से खुद को देखने की तमन्ना रही मेरी
खुद से आंखें मिलाया नहीं गया

प्रकाश दूर तलक नजर आ रही मुझे लड़खड़ा कर उसे पाया नहीं गया
खुद से खुद को बचाने की ख्वाहिश में मुझसे मेरा आज बचाया नहीं गया

सबक आया जब देर हो गया बहुत
मुझसे खुद को संभाला नहीं गया

लाठी के सहारे चल रहे मेरे कदम
ज़मां को अपनी व्यथा बताया नहीं गया
24 minutes ago
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7673 कविताएं

View Profile