विज्ञापन

मैं नारी हूँ इसलिए कभी हारी नही हूँ

priyanka samariya

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मै नारी हूँ,अभी हारी नहीं...
        
                                                    
                            

मैं नारी हूँ इसलिए कभी हारी नही हूँ, मैं एक बेटी हूँ इसलिए सपनो पर डटी हूँ,
मैं एक भार्या हूँ, इसलिए भाग्य की विधाता हूँ,
मैं एक माँ हूँ, इसलिए ममता से भरी हूँ,
नारी हूँ कोई पाँव की जूती नही कि कुचल दे,
नारी हूँ कोई बंधिनि नही कि हथकड़ी लगा दे,
नारी हूँ कोई अबला नही कि जला दे,
नारी हूँ तेरे हर एक वार पर भारी हूँ, आँचल मे दूध की धरा हैं तो पल्लू मे कटार हैं,
आँखों मे ममता का सैलाब है तो रक्त मे उफान हैं,
मैं एक नारी हूँ इसलिए कभी हारी नही हूँ!
-प्रियंका सामरिया
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7417 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13199 कविताएं

View Profile