उन्हें लगता है कि
वो हमें याद करेंगे
औ हमें पता नहीं लगेगा
कोई जाकर उन्हें बता दे
हिचकी हमें ही आती है
उन्हें लगता है कि
वो अपने ग़म
हमसे छुपा लेंगे
कोई जाकर उन्हें बता दे
दर्द उन्हें होता है
औ आंसू हमारी आंखों से आते हैं
उन्हें लगता है कि
वो हमसे अपने
सच छुपा लेंगे
कोई जाकर उन्हें बता दे
उनकी सांसों का उतार चढ़ाव
हम ही जानते हैं
उन्हें लगता है कि
वो हमसे अपने
डर छुपा लेंगे
कोई जाकर उन्हें बता दे
उनकी आंखों को पढ़ना
हम ही जानते हैं
~प्रिया वर्मा 'प्रिया'