आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

‎उनकी सांसों का उतार चढ़ाव

                
                                                         
                            उन्हें लगता है कि
                                                                 
                            
‎वो हमें याद करेंगे
‎औ हमें पता नहीं लगेगा
‎कोई जाकर उन्हें बता दे
‎हिचकी हमें ही आती है
‎
‎उन्हें लगता है कि
‎वो अपने ग़म
‎हमसे छुपा लेंगे
‎कोई जाकर उन्हें बता दे
‎दर्द उन्हें होता है
‎औ आंसू हमारी आंखों से आते हैं
‎
‎उन्हें लगता है कि
‎वो हमसे अपने
‎सच छुपा लेंगे
‎कोई जाकर उन्हें बता दे
‎उनकी सांसों का उतार चढ़ाव
‎हम ही जानते हैं
‎
‎उन्हें लगता है कि
‎वो हमसे अपने
‎डर छुपा लेंगे
‎कोई जाकर उन्हें बता दे
‎उनकी आंखों को पढ़ना
‎हम ही जानते हैं
‎                  ~प्रिया वर्मा 'प्रिया'
‎
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
13 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर