विज्ञापन

मगर एक सवाल छोड़ गए, एक मुस्कान छोड़ गए

Priya

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कुछ लोग आते हैं ज़िंदगी में,
        
                                                    
                            
और ज़िंदगी से कहीं आगे निकल जाते हैं,
वो चले जाते हैं एक दिन,
पर अपनी यादों में हमेशा मुस्कुराते हैं।

उसे सिर्फ़ पर्दे का सितारा मत समझना,
वो ख्वाबों का मुसाफ़िर था,
उसकी मुस्कान में एक सादगी थी,
उसकी आँखों में एक गहराई,
वो जितना दिखाई देता था,
शायद उससे कहीं ज़्यादा ख़ास था।

वक़्त ने उसे हमसे दूर कर दिया,
पर यादों को कौन मिटा पाया है?
कुछ चेहरे तस्वीरों में नहीं,
सीधे दिल में बस्ते है ,
आज भी जब रात के आसमान में
कोई चमकता हुआ सितारा दिखता है,
दिल चुपके से कहता है।

शायद सुशांत वहीं कहीं मुस्कुराते हैं
तुम्हारी कहानी अधूरी सही,
तुम्हारे सपने अधूरे नहीं थे।

मगर एक सवाल छोड़ गए,
एक मुस्कान छोड़ गए,
और लाखों दिलों में
अपना एक हिस्सा छोड़ गए।
सुशांत, तुम सिर्फ़ एक नाम नहीं,
एक एहसास हो ।
22 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7573 कविताएं

View Profile