विज्ञापन

लाइब्रेरी ।

Priti Gautam

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            लाइब्रेरी मैं जाना चाहतीं हुं, लेकिन
        
                                                    
                            
मैं वहां अकेले बैठना चाहतीं हुं ।
वहां मैं उन चहारदिवारों से, और
खुद से खुद की बात करना चाहतीं हुं ।
जहां इतनी शांति हो हवा का झोंका भी नहीं,
मैं ऐसे लम्हों में जीना चाहतीं हुं ।
कुछ जख्मों के मरहम नहीं होते,
मैं अपने ऐसे दिल के जख्मों को सीना चाहतीं हुं ।
काश कोई समझ पाता,
जो मैं अपने मन की बातों को कहना चाहतीं हुं ।
अब राहें भी सुनसान नहीं लगतीं,
मैं उन हर -एक अनजान राहों से गुजरना चाहतीं हुं ।
जहां किताबों का ढेर हो,
मैं उन किताबों के बीच वहां रह के उन किताबों को,
पढ़ना, सुनना और समझना चाहतीं हुं ।
लाइब्रेरी मैं जाना चाहतीं हुं लेकिन
वहां मैं अकेले बैठना चाहतीं हुं ।।
-प्रीति गौतम 

 
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile