विज्ञापन

उसे ख़बर ही नहीं

Prince Avinash

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ‎वो हाल पूछ के आगे बढ़ गई, उसे ख़बर ही नहीं,
        
                                                    
                            
‎एक सवाल ने कितना मुझे छुआ, उसे ख़बर ही नहीं।
‎मैं चाहता था वो देर तक ठहरकर पूछे मेरा मिजाज़
‎उसने पूछकर भी कुछ नहीं पूछा—उसे ख़बर ही नहीं।
‎मेरे ज़ख़्म से ज़्यादा तो दिल को चोट लगी,
‎ज़ख्म का हाल पूछा दिल का नहीं—उसे ख़बर ही नहीं।
‎वो फ़र्ज़ समझ के निभाती रही हमदर्द होनेका
‎मैं उसे इश्क़ समझ बैठा—उसे ख़बर ही नहीं।
‎उसकी मुस्कान को मैंने ग़ज़ल बना डाला,
‎वो मेरी रातों की सुकून की वजह है—उसे ख़बर ही नहीं।
‎मैं उसके एक-एक लफ़्ज़ का मतलब ढूँढ़ता हूँ,
‎वो बस यूं ही बात करती है—उसे ख़बर ही नहीं।
‎मैंने चाहा है उसे, इस क़दर कि क्या कहिए,
‎मगर इस चाहत की बात दोस्तों, उसे ख़बर ही नहीं।
‎न उसने वादा किया, न कभी क़रीब आई,
‎मैं फिर भी उसका रहा—क्यों रहा, उसे ख़बर ही नहीं
11 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Bihari BR01

2 कविताएं

View Profile

Nathuram Kaswan

8672 कविताएं

View Profile

Nandita Sarkar

10 कविताएं

View Profile

Dinesh Pratap

315 कविताएं

View Profile