विज्ञापन

कोई सहारा ना मिला।

Prince Avinash

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जिसे चाहा उससे चाहत का इशारा न मिला,
        
                                                    
                            
‎हमें उसकी तरफ़ से भी कोई सहारा न मिला।
‎हम अपनी तन्हा शाम उसके नाम करते रहे,
बदकिस्मत दरिया था उसे कोई किनारा न मिला।
‎वो सामने तो रही, मगर अजनबी बन कर रही
‎सामने जन्नत की परी बैठी रही और वो नज़ारा न मिला।
‎हम उसके नाम से रोशन रहे अंधेरों में,
मगर रातों को आसमान में वो सितारा न मिला।
‎उसे अपना कहें, इतना हक़ भी कहां था हमें,
मगर जाने क्यों खुद से खुद का गुज़ारा न मिला।
‎मोहब्बतों में हमेशा कहां मुराद मिलते हैं इस दौर में,
‎किसी का ख़्वाब न सच हुआ, किसी को बहारा न मिला।
‎तुमने तो दिल हारकर भी देख लिया है प्रिंस,
उसे अपना कह सको, क्या ऐसा कोई दोबारा न मिला!
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile