विज्ञापन

अब इंतजार नहीं किया जाएगा

Prince Avinash

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ‎अब तेरे नाम कोई ख़त नहीं लिखा जाएगा,
        
                                                    
                            
दिल को समझा दिया—अब इंतज़ार नहीं किया जाएगा।

‎बहुत दिनों तक तेरी राह में ठहरा था ये दिल,
‎अब किसी मोड़ पे यूँ बे-क़रार नहीं किया जाएगा।

‎तूने जो कुछ भी कहा, हमने उसे सच मान लिया,
‎अब तेरी बात का कोई हिसाब नहीं किया जाएगा।

‎हमने चाहा था तुझे—इसमें हमारी ख़ता थी,
‎इस ख़ता को मगर बार-बार नहीं किया जाएगा।

‎कभी तेरा ज़िक्र आएगा तो मुस्कुरा देंगे,
‎हर किसी के सामने तेरा इज़हार नहीं किया जाएगा।

‎तेरी जो फोटो रखी थी चुपके से चुरा के हमने,
‎आज से उस तस्वीर को भी यादगार नहीं किया जाएगा।

‎तूने जो दूरी बनाई, उसे दूरी ही रहने देना अब
‎हर फ़ासले को मोहब्बत से पार नहीं किया जाएगा।

‎हमने समझा था कि शायद तुझे भी कुछ महसूस हो रहा है उस ख़ूबसूरत वहम पर अब एतबार नहीं किया जाएगा।

‎तू मेरी थी ही नहीं—ये बात देर से समझी है,
‎अब किसी ख़्वाब को तेरा हक़दार नहीं किया जाएगा।

‎तुझे भुलाना मेरे बस में कहाँ था पहले,
‎बस अब तेरा ख़याल भी बार-बार नहीं किया जाएगा।

‎अगर कभी याद आएँ तुम्हें गुजरे हुए चंद पल साथ के
‎चलो, उस शख़्स को अब परेशान नहीं किया जाएगा।

‎इश्क़ को कल रात दफन करके आया है प्रिंस
‎अब इस क़ब्र पे कोई इंतज़ार नहीं किया जाएगा।
11 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Bihari BR01

2 कविताएं

View Profile

Nathuram Kaswan

8672 कविताएं

View Profile

Nandita Sarkar

10 कविताएं

View Profile

Dinesh Pratap

315 कविताएं

View Profile