विज्ञापन

किताबों की दुनिया

Prem Bajaj

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कितनी अच्छी है किताबों की दुनिया , हर सवाल के जवाबों की दुनिया,
        
                                                    
                            
जब भी कोई हो उलझन, सुलझाए यह किताबें,
हर उलझन की सुलझन है किताबों की दुनिया।

रामायण, गीता, बाइबल और कुरान,
भागवत, वेद पुराण ग्रंथ है अनेकों महान,
मगर आज की पीढ़ी देखो इन सब नामों से बिल्कुल है अनजान।

किताबें खरीदने के लिए कभी लगा करती थी हर दुकान पर भीड़,
लेकिन आज के युग में इन किताबों की किसी को नहीं नीड़।

आ गया है डिजिटल युग, नहीं रहा युग किताबों का,
भूल गए हैं लोग नाम ग्रंथों और वेद-पुराणों का।

है ख़ज़ाना ज्ञान का इन किताबों में,
हर सवाल का जवाब इन किताबों में,
है कामयाबी और सुनहरा भविष्य इन किताबों में।

किताबों से तुम कर लो प्यार, किताबें ही दो उपहार,
किताबे ही लो उपहार, किताबों का है सुनहरा संसार,
किताबों से तुम कर लो प्यार।

प्रेम बजाज
जगाधरी ( यमुनानगर) 
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rajiv Tyagi

423 कविताएं

View Profile

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Sanjay Nirala

42 कविताएं

View Profile