विज्ञापन

प्रभात की पहली किरण

Praveen Roy

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            प्रभात की पहली किरण धरा से कुछ यूं टकराई
        
                                                    
                            
नव जीव का स्पंदन लेकर देवदूत बनकर आई।

पर्वत शिखरों पर लालिमा फैलाकर
लता वितान में खुशबू भर लाई।

अलसाई भ्रमरों की तन्द्रा पर बाण चलाकर
पुष्पों की कैद से आजाद कर लाई।

बैलों की घंटी की मधुर धुन सुना कर
कृषक नौनिहालों की निंद्रा तोड़ने आई।

फसलों पर पड़े ओस की बूंदों को
लाल किरणे मोती सा चमकाने आई।

रात से सुनी पगडंडी पे कोलाहल का आगाज कर
एक उम्मीद सभी के मन भर लाई।

कल कल करती सरिता के तट पर
पनिहारिन के पायल की झंकार सुनाई।

सुदूर मंदिर के घंटी की मधुर ध्वनि सुन
जीवन में उल्लास की तरंगें भर लाई।

 
11 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Aditya Mishra

1 कविता

View Profile

Anil Pandey

436 कविताएं

View Profile