विज्ञापन

रोक देती हूं अपनी लेखनी को मैं इसका रुकना भरसक सही

Pratyusha Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जीवन लिखूं या प्रेम मै
        
                                                    
                            
हर्षित हृदय का हर्ष लिखूं
लिख दूं तुम्हे मैं प्राण या
सुकून से सिंचित मन लिखूं
तुम्हे नजम लिखूं या गीत मैं
होठों पर आता संगीत लिखूं
तुम्हे लिखूं सुबह की पहली किरण
या चंदा की सुंदर छवि लिखूं
लिख दूं तुम्हारे बारे में सब
या तुमसे ही मै सब लिखूं
देखूं जो कुछ बिन तेरे
उसमें भी मै तुमको लिखूं
तुम्हे लिखूं कविता या कहानी लिखूं
पहेली लिखूं या प्रश्न मै
तुम्हे लिख दूं हर वो शब्द मै
जो शब्द मेरे पास हो
कितना लिखूं सब कम है
तुम पर रुकता ना कोई शब्द है
तुम्हारी मोहिनी छवि जो है
उसका वर्णन अनंत है
अतः कर सकती
ना मै वर्णन कभी
इसके लिए अनंत जन्म सही
रोक देती हूं अपनी लेखनी को मैं
इसका रुकना भरसक सही
29 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7772 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile