विज्ञापन

व्यवस्था की लंका

Prastya Solanki

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मुर्गियों के बाड़े में आग लग गई,
        
                                                    
                            
भूखों के पेट की आग बुझ गई।

कंपनी सेंसेक्स में धड़ाम हो गई,
शोषकों की जैसे दुआ फल गई।

पॉर्श कार डिवाइडर पर चढ़ गई,
सोए मजूरों की बेबस जान निकल गई।

विधवाओं को नोटों की गड्डी मिल गई,
अनाथों को चपरासी की नौकरी मिल गई।

खबरों में 'दरियादिली' की लहर चल गई,
दम तोड़ती सरकार को नई जान मिल गई।

करोड़ों का लोन माफ हुआ, करोड़ों की सौगात मिल गई,
कंपनी फिर खड़ी हुई और मजदूरों की फिर लंका लग गई।
5 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10736 कविताएं

View Profile