विज्ञापन

शब्द भी सफर करते हैं,शब्द भी सफर करते हैं

Prasoon Saxena

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शब्द भी सफर करते हैं,
        
                                                    
                            
आप जब कुछ अर्थपूर्ण कहते हैं,
या फिर दर्द या तनाव में कह देते हैं,
आपके मधुर और कर्कश शब्द देखो,
आप अनजान रहते हो,
आपके शब्द बहुत दूर तक पहुंच जाते हैं,
आपके शब्द एक लंबा सफर तय करते हैं.

शब्द भी सफर करते हैं,
कुछ लोग शब्दों को सहेज कर रखते हैं,
एक एहसास शब्द बन जाते हैं,
शब्द आपकी जुबां से निकले फूल होते हैं.

शब्दों का सफर बहुत सुहाना होता है,
खुशबू की तरह महकते शब्द याद आते हैं,
मन को गुदगुदाते हैं,वो अक्सर याद आते हैं,
शब्द भी सफर करते हैं,शब्द भी सफर करते हैं.........
10 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

419 कविताएं

View Profile