प्यार का एहसास गर दिल में है तो,
कह दो,हां मुझे भी प्यार है तुमसे,
कह दो जोर से,प्यार है तुमसे,
प्यार के पल,
कहीं हाथ से फिसल ना जायें.
आँखों-आँखों में हुआ प्यार,
दिल में ना रह जाए.
बता दो अपने प्यार को,
अभी इस पल,कि तुम्हें प्यार है.
बता दो दिल में है जो बात,
दिल की तुम,
कह दो,जो दिल में है,अभी इसी पल.
छोड़ दो झिझक,
कह दो कि तुम्हें प्यार है.
दिल में उठता प्यार का तूफ़ान,
कहीं एक चूक से प्यार बिखर ना जाए,
प्यार कहीं इक तरफा प्यार बनकर ना रह जाये.