प्रेम में अभिव्यक्ति की कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होती है,
दो दिल भावनाओं के माध्यम से जुड़ते हैं,
जहां कोई एक अधिक उत्साहित रहता है,
दूसरा व्यक्ति शांत रह कर रिएक्शन देता है,
प्रीत में भावनाएँ कभी असमान नहीं होती हैं.
प्रेम,किसी एक साथी द्वारा व्यक्त किया जाता है,
फिर प्रेम की आपसी समझ विकसित होती है,
कोई अंतर्मुखी होता है.....
खुलकर अपनी मनचाही बातें वो साझा कर लेते हैं
अपने साथी में उन्हें एक आशा की किरण दिखती हैं.
आज का प्यार पिछली पीढ़ी से बहुत अलग है,
खासकार जनरेशन जेड की डेटिंग संस्कृति में,
उनके प्रेम में कोई संकोच नहीं होता,और वे बोल्ड हैं,
उनकी भावनाएं प्रबल होती हैं, संबाद स्पष्ट होता है,
आज के इस दौर में,जहां इंस्टेंट मैसेजिंग,उपलब्ध है,
प्रेम को अलग-अलग तरीकों से वो व्यक्त करते हैं,
प्रेमी एक दूसरे को इंप्रेस करने में अति-सक्रिय रहते हैं.