विज्ञापन

मुझे शौक है, लोगों की खामोश आँखों को पढ़ने का

Prasoon Saxena

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मुझे शौक है लोगों के दर्द शेयर करने का,
        
                                                    
                            
उनके सपने,
आशाओं के बारे में जानने का,
उनके जीवन में आ रही,
बाधाओं को समझने का,
मैं सुलझाने की कोशिश करता हूँ,
लोगो को मोटिवेट कर,उदाहरण देकर,
जीवन में खुशियां आएंगी,
एक उम्मीद सजाता हूं,
एक खूबसूरत सुबह आएगी जरूर,
उनकी पीड़ा हल्की करता हूं.

मुझे शौक है,
लोगों की खामोश आँखों को पढ़ने का,
उनके अनगिनत ख्वाब महसूस करने का,
इस तंग दुनिया में,
उनके लिए खुशियाँ ढूंढने का,
ख्वाब होंगे पूरे,
उन्हें कर्म-संघर्ष के लिए प्रेरित करता हूं,
सफ़लता मिलेगी एक दिन,
हार मानना नहीं,
कुछ अच्छा,
कुछ बेहतर करने की ललक है मन में मेरे,
एक ख़ूबसूरत सुबह की उम्मीद जगाता हूँ,
एक ख़ूबसूरत सुबह की उम्मीद जगाता हूँ.
4 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

787 कविताएं

View Profile

Ejaz Ahamad

122 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10797 कविताएं

View Profile