विज्ञापन

कविताओं में एक भावनात्मक आवाज़ सुनायी देती है

Prasoon Saxena

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कविताओं में
        
                                                    
                            
एक भावनात्मक आवाज़ सुनायी देती है
किसी के दिल की आवाज़
कभी कोशिश तो करें सुनने की
शब्दों में होती है ख़ुशी और दर्द की आवाज़।

कविताओं में
बहुत दूर से आती एक पुकार होती है
याचना करती
पुकार एक दिल की एक ऐतवार की
दिल से दिल को चाहत की
शब्दों को महसूस करोगे तो होगा एहसास।

कविताओं की
दिल को छूने वाली भावनाएं आपको हौसला देती हैं
और कंधे पर हाथ रखकर बंधाती ढाढ़स भी
कविता शब्दो द्वारा आपको प्रोत्साहित करती हैं
कविताओं का होता है एक अनोखा अंदाज़।

कविताओं में
झाँक कर देखो उसकी झील की गहराईयों में
आपसे संवाद करती हुई मिलेंगी एक जीवित व्यक्ति की तरह
आपको हमेशा एक शैक्षिक संदेश देती है
कविताओं से मिलता है एक मित्र जैसा साथ।
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Adv DK Kanojiya

71 कविताएं

View Profile