विज्ञापन

फैशन की दुनिया में, जीवन भी फैशन का उत्सव है

Prasoon Saxena

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            फैशन की दुनिया में,
        
                                                    
                            
जीवन भी फैशन का उत्सव है,
नकल करने से ज्यादा जरूरी है,
फैशन के माध्यम से,
आकर्षक व्यक्तित्व को अभिव्यक्त करना,
हर किसी की अपनी अलग शैली होती है,
जो 'खुद को प्रस्तुत करने' के दर्शन से प्रेरित है.

फैशन भी एक जुनून है,
फैशन से आप बन सकते हैं सशक्त,
लेकिन साथ-साथ ये सहज भी होना चाहिए,
फैशन में सादगी का मिश्रण,
संबंधित व्यक्ति के व्यक्तित्व में चार-चाँद लगा देता है.

अंततः,फ़ैशन की दुनिया में,
आप जो आकर्षक फैशनेबल एक्सेसरीज़ पहनते हैं,
वे आपके व्यक्तित्व का ही विस्तार हैं.

महिलाओं के लिए,आकर्षक फैशनेबल एक्सेसरीज,
चाहे वह रोज़ाना पहने जाने वाली रिंग,इअर रिंग हो,
एक ब्यूटीफुल पेंडेंट हो,या पसंदीदा आकर्षक बैग हो,
कलाई पर खूबसूरत चूड़ियाँ,मनोबल बढ़ाने के लिए,
आत्म-अभिव्यक्ति को निखारने के लिए ये उपयुक्त हैं.
7 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dileep Baghel

15 कविताएं

View Profile