विज्ञापन

सावन का महीना

Prashant Rastogi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सावन का महीना
        
                                                    
                            

सावन का महीना, महादेव का मंदिर,
हाथों में पूजा और आँखों में समंदर।
मन में बस एक ही मन्नत तुम्हारी,
भोले के दर पर अरदास हमारी।

बेलपत्र चढ़े, गंगाजल की धारा,
“हर-हर महादेव” गूँजे जग सारा।
घंटियों की धुन में दिल खो जाता है,
तेरा नाम लेते ही सुकून आ जाता है।

ना दौलत माँगी, ना कोई खजाना,
बस तेरी खुशियों का रहे ठिकाना।
महादेव से मेरी इतनी सी विनती,
तेरी हर दुआ हो जाए मुकम्मल,
हर खुशी हो तेरी जिंदगी।

सावन की फुहारें, शिव का सहारा,
तेरे नाम से रोशन हो जीवन हमारा।
मन्नत तुम्हारी, प्रार्थना हमारी,
भोलेनाथ रखें सदा जोड़ी तुम्हारी।

- प्रशान्त रस्तोगी
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all