विज्ञापन

हे भगवान गरीबी मत देना

Prashant Mishra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हे भगवान गरीबी मत देना ।
        
                                                    
                            
जिस दुःख के कंधों पर दुःख का अंबार खड़ा हो,
जिससे किस्मत पर,पौरुष और विवेक पर ,
प्रश्नों का तूफान घिरा हो,
जो मन के हालात नहीं ,पर दुःख यथार्थ है , स्वाभिमान, कर्त्तव्यों का प्रेम ना लेना , हे भगवान गरीबी मत देना ।। देखो समाज की मर्यादा टूट ना जाए , कुचला जा कर भी कोई आवाज़ ना पाए ,
गैरों के आश्रय पर सांसे ठहर ना जाए ,
जीवन देना तो जीवन का दम ना लेना , हे भगवान गरीबी मत देना ।। बाट जोहते उमर किसी की बीत ना जाए ,
संततियों की निर्भरता छली ना जाए , ऐसा ना हो कभी ना श्वेता जल बरसाए , इंतज़ार इक दिन चातक का हर लेना , हे भगवान गरीबी मत देना । ।
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile