पहलगाम में पाक आतंकियों ने ‘निर्दोष’ भारतीयों को मारा था
‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हमने सौ.सौ नापाक.पाक आतंकियों को मारा है
यही नहीं दहशतगर्दों के ठिकानों को चुन.चुनकर नेस्तनाबूद किया है
नापाक पाक की हर साजिश को भारतीय सेना ने नाकाम किया है।
है नाज बहुत हमको अपनी शूरवीर, पराक्रमी सेना पर
है अभिमान बहुत हमको देशहित पर प्राणोंत्सर्ग करने वाले वीरों पर
कर दिए ध्वस्त नापाक.पाक के ग्यारह एअरबेस पलमें भारतीय सेना ने
अगर करी कोई जुर्रत करी कोई हिमाकत नापाक़.पाक ने फिर से
हो जायेगा खण्ड़.खण्ड़ नापाक़़ पाक, ऑपरेशन सिंदूर पार्ट दो में
है अभिमान बहुत हमको कर्नल कुरेशी और विंग कमांडर व्योमिका पर
है करता जन.जन जय जयकार इन दुर्गा और भवानी का।
बस ध्यान रहे, बस खयाल रहे, बस याद रहे हर पल यह हमें
है बाहर से ज्यादा भीतर से भीषण खतरा बार.बार हमें
एक नहीं जाने कितने जयचन्द छिपे बैठे हैं घरके भीतर
होगा करना सफाया इन जयचन्दों का हर हाल में पूरा.पूरा।
देश में रहकर बगावत हरगिज बर्दाश्त नहीं होगी
है देश हमारा भारत है जन.जन की पहचान यही
जागो एक बार करो संकल्प करो अटल प्रतिज्ञा
भारत के गौरवशाली गौरव को हरगिज आँच ना आने देंगे।