विज्ञापन

हाथों में सुब्ह शाम लेके जाम दफ़अतन, झूमा करेंगे लेके तेरा नाम दफ़अतन

Pradeep Tiwari'Deep'

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हाथों में सुब्ह शाम लेके जाम दफ़अतन
        
                                                    
                            
झूमा करेंगे लेके तेरा नाम दफ़अतन

साक़ी सुराही जाम उठा लाया मय-फ़िशाँ
दिल खोल कर पियेंगे सर ए आम दफ़अतन

आशिक़ मिज़ाज सारे ही पी के तेरी गली
हुड़दंग अब करेंगे लो दिल थाम दफ़अतन

कोशिश तूं लाख करले गिराने की अब मुझे
पी कर न लड़खडाए सुबुक-गाम दफ़अतन

हाथों में रंग लेके आ पीला गुलाबी लाल
गालों पे फिर मलेंगे सर ए बाम दफ़अतन

ये इश्क़ का है रंग जो उतरे न 'दीप' अब
सर चढ़ गया है तेरे तो गुलफ़ाम दफ़अतन
-प्रदीप तिवारी 'दीप'
22 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7772 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile