विज्ञापन

हर मज़हब में प्रेम सिखाया जाता है

Pradeep Tiwari'Deep'

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ग़ज़ल
        
                                                    
                            

पर्दा झूठ का जब सरकाया जाता है
सत्य का अनुपम मार्ग दिखाया जाता है

बात सियासत-बाज़ी की होती जब जब
सच के ऊपर झूठ बिठाया जाता है

सोच समझ कर यारो अपना मुंह खोलो
बे-मक़सद क्या तीर चलाया जाता है

अपने दिल में झाँक के देखो तुम यारो
'ऐब-ओ-सवाब कहांँ पे पाया जाता है

मत नोचो कमसिन कलियों को खिलने दो
ग़ुन्चो से गुलशन महकाया जाता है

ज़ह्र उगलने वालों का जो फन कुचले
सर आँखो पर उन्हें बिठाया जाता है

क़त्ल-ए-अमद को बैठें हैं जाने कितने
दिल पे तेग़-ए-इश्क़ चलाया जाता है

'दीप' उठाई किसने नफ़रत की दिवारें
हर मज़हब में प्रेम सिखाया जाता है
-प्रदीप तिवारी 'दीप'
 
7 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all