विज्ञापन

श्रीकृष्ण की विशाल महिमामयी भावना

Pradeep Mukherjee

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सब योगों से है बढ़कर
        
                                                    
                            
कर्मयोग
दिया था यह ज्ञान
श्रीकृष्ण ने
गीता में
जहां समझाया था उन्होंने
कर्म और फल का नियम
श्रीमद्भगवतगीता के दूसरे अध्याय
(सांख्य योग) के ४७ वे श्लोक में
है निहित
कर्णयोग का
सबसे प्रसिद्ध एवं महत्वपूर्ण
संदेश
जिसके अनुसार
कर्मण्यवाधिकारस्ते
मा फलेषु कदाचन
आशय है जिसका
कि चाहिए करना
निष्काम कर्म
यानी फल की इच्छा रखे बिना
किया गया कर्म
असल में
श्रीकृष्ण पर भरोसा
करने वाला व्यक्ति ही
करेगा निष्काम कर्म
क्योंकि जानता है वह
कि देंगे श्रीकृष्ण
उचित फल
उसके कर्म का
फिर क्यों न विश्वास करे कोई
श्रीकृष्ण पर
उनकी सब पर
अनुग्रह करने की
विशाल महिमामयी
भावना पर।
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all