विज्ञापन

श्रीकृष्ण की महिमा

Pradeep Mukherjee

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जन्माष्टमी जगाती है
        
                                                    
                            
श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की
मधुर छवियों को
मन में हमारे
लेकिन कुरुक्षेत्र के मैदान में
अर्जुन को दिया गया
गंभीर ज्ञान और दर्शन भी
करता है बखान
श्रीकृष्ण की महिमा का
गीता के माध्यम से
श्रीकृष्ण ने समझाया था
हमें नियम
कर्म और उसके फल का
जब बुद्धि हो हमारी
भ्रमित
जीवन में हमारे
आएं कठिनाइयां
जब हो मन हमारा अकेला
और जब ह्रदय करे हमारा
प्रेम की तलाश
तो ऐसे में करना चाहिए याद
श्रीकृष्ण को हमें
केवल मंदिरों में ही नहीं
बल्कि अपने विचारों, कर्मों, संबंधों
और ह्रदय में देना चाहिए स्थान
श्रीकृष्ण को हमें।
12 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Nathuram Kaswan

8651 कविताएं

View Profile

SATYENDRA KUMAR

112 कविताएं

View Profile