कई बार समस्या
फंसा जाती है
इंसान को ऐसे
कि लगता है
हर रास्ता समाधान का
हो गया है बंद
खैर, समस्या तो आखिर
है समस्या ही
उसे तो जा नहीं सकता
बदला
लेकिन उसके समाधान तक
पहुंचने का तरीका
जा सकता है ज़रूर
बदला
लेकिन धैर्य और संयम से
सीखनी पड़ती है
इसके लिए
खास कला।
-डॉ. प्रदीप कुमार मुख़र्जी