विज्ञापन

निखारिए आशा से अपनी सूझ-बूझ

Pradeep Mukherjee

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            फूटती है जो अग्नि
        
                                                    
                            
जलाने के लिए
जंगल को
बुझने पर
उस अग्नि के
धरती उगाती है फूल
जानते हैं किसलिए?
क्योंकि ये फूल हैं प्रतीक
उस आशा के
जो जगती है मन में
एक चिंगारी की मानिंद
वह आशा
जो कहती है
पुकार-पुकार कर
कि हो जाएगा
सब कुछ ठीक
पहले की तरह ही
फिर क्यों करता है फ़िक्र
तू हे मनुज
निखार आशा से
अपनी सूझ-बूझ।
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all