धर्म या किसी अन्य खांचे में
बांधना दिवाली को
ठीक नहीं
क्योंकि है दीवाली
त्योहर
अंधेरे से रोशनी में
निकलने का
है यही आशय निहित
तमसो मा ज्योतिर्गमय में
मानव जाति
चाहे वह किसी भी
धर्म या देश से
रखती हो संबंध
सभ्यता के उषाकाल से
अंधेरे से उजाले की ओर
ही
बढ़े थे हम सभी
अँधेरे को भगाकर ही तो
मानव जाति बढ़ी थी
उन्नति और उत्थान
की ओर
है दीवाली पर्याय
अंधेरे से निकलकर
रोशनी में जाने का ही
इसलिए हर सभ्यता की है
दीवाली
है यह त्योहार
मन में उत्साह, उल्लास
और उमंग
भरने वाली।