ज़रूरी नहीं यह
कि हर प्रकाश हो
उजाले का हरकारा
इस आधुनिक युग में
छा गया है इतना
कृत्रिम प्रकाश
की चुंधियाने लगती हैं
आंखें
इस घनघोर प्रकाश से
तासीर इतनी है
इस प्रकाश में
कि न मिटाकर
छिपा देता है यह केवल
अपने पीछे के
अंधेरों को
यानी छिप जाता है
प्रकाश के पीछे अंधेरा
लेकिन मिटता नहीं
कभी भी
यह अँधेरा
असल में
वही है असली प्रकाश
जो मिटा दे
अंधेरे को
न कि छिपा दे उसे
अपने पीछे
यही है असली संदेश
दीवाली का
जिसका आशय है निहित
तमसो मा ज्योतिर्गमय में
इसी विचार के साथ
जीना चाहिए
हम सभी को
इस आधुनिक समय में।