विज्ञापन

विश्व कप क्रिकेट 2011 द अफ़्रीका हालैंड

Pradeep Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            यहां टॉस जीत हालैंड ने,
        
                                                    
                            
गेंदबाजी का राह पकड़ा।
इस निर्णय से हालैंड को,
लगा एक करारा झटका।।

मोहाली की पिच रही,
बल्लेबाजों के अनुकूल।
बल्लेबाज जहां दिखे मस्त,
गेंदबाज दिख रहे वही पस्त।।

शुरुआती झटकों से उभरा दक्षिण अफ्रीका,
तीसरे विकेट के लिए 221 रन जोड़ दिया।
अमला 130 गेंदें खेल जहां 113 रन बनाया,
डिविलियर्स 98 गेंदों में 134 रन पीट दिया।।

चौकों, छक्कों की यहां झड़ी लग गई,
गेंदबाजी में वो धार नज़र नहीं आई।
छः छः गेंदबाजों को है इस्तेमाल किए,
देशकाटा को छोड़, नहीं कोई खास कर पाए।।

शेर के आगे भला! मेमने की क्या औकात?
विशाल 352 रन का लक्ष्य ले उतरा हालैंड।
34.5 ओवर में ही घुटना टेक दिया,
छः बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच पाया।।

ताहिर, पीटरसन , कैलिस के आगे,
सारे बल्लेबाज फीके नजर आए।
बुखारी, वेस्टजिक शून्य पर चलते बने,
बाकी को भी दिन में तारे नजर आए।।

विश्व कप में रनों से बड़ी जीत,
में चौथा स्थान प्राप्त किया।
दक्षिण अफ्रीका ने हालैंड को,
231 रन से धूल चटा दिया।।

दक्षिण अफ्रीका हर क्षेत्र में,
हालैंड से बेहतर नजर है आया।
बल्ला, बॉल, क्षेत्ररक्षण में,
हालैंड मुकाबला कर नहीं पाया।।

जिस तरह से हालैंड मैच में हारा
मोहाली की पिच का क्या करें?
बल्लेबाजी या फिर गेंदबाजी के लिए,
अनुकूल कहे भला किसके लिए?
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

13199 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10960 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6915 कविताएं

View Profile