विवेकानंद की संकल्पना के
आदर्श राज्य का होवें निर्माण।
भारत बन जावें आदर्श राज्य तो
समस्त विश्व का होगा कल्याण।।
विवेकानंद की अंतरात्मा में
बसा था एक आदर्श राज्य।
चैतन्य राज्य हैं, उनके
सपनों के आदर्श राज्य का नाम।
अध्यात्मनिष्ठता ही हैं
चैतन्य राज्य के प्राणतत्व समान।
अध्यात्मनिष्ठता ही होगी
चैतन्य राज्य की पहचान।।
उनके अनुसार मानव मात्र हैं
परम् पिता परमात्मा की प्रिय संतान।
आत्मतत्व सबमें विराजित हैं
परमपिता परमेश्वर के अंश समान।
विश्व के सभी धर्म पंथ हैं
ईश्वर भक्ति की विभिन्न राहों समान।
इसी अध्यात्म ज्ञान से ही
होवेगा चैतन्य राज्य का निर्माण।।
आत्मतत्व की साम्यता ही होगी
चैतन्य राज्य की बुनियाद।
जाति धर्म वर्ण लिंग के आधार पर
ना होवेगा भेदभाव।
बिना भेदभाव सबकों मिलेंगे
विकास के अवसर समान।
अद्वैत तत्वज्ञान से ही होवेगा
चैतन्य राज्य का निर्माण।।
मानव मन के विकार हैं
सभी समस्याओं की बुनियाद।
अध्यात्म ज्ञान से ही हो पायेगा
अखंड मानव का निर्माण।
मानव निर्माण से होवेगा
अध्यात्मनिष्ठ समाज साकार।
अध्यात्मनिष्ठ समाज से होगा
चैतन्य राज्य का निर्माण।।
भौतिकवाद से ही आती हैं
इंद्रियनिष्ठता,होते स्वार्थ निर्माण।
स्वार्थ प्रबल होने से ही होते
संघर्ष हिंसा और उत्पात।
अध्यात्मनिष्ठता से ही आ पायेगा
राष्ट्र में शांति का साम्राज्य।
चैतन्य राज्य की संकल्पना से ही
होवेगा राष्ट्र का कल्याण।।
अध्यात्म विज्ञान दोनों ही पावेंगे
राज्य में प्रतिष्ठा का स्थान।
व्यक्ति विकास के लिए होगा
व्यक्ति स्वातंत्र्य का पूर्ण सम्मान।
अध्यात्मवाद से ही होगा
नैतिक मूल्यों में आस्था का विकास।
चैतन्य राज्य की संकल्पना से ही
राष्ट्र होगा सामर्थ्यवान।।
चैतन्य राज्य हो पाया था
प्राचीन भारतवर्ष में साकार।
इसी कारण हों पाया था
भारत का दैदीप्यमान उत्थान।
अध्यात्म से ही पाया था
भारत ने जगद्गुरु का सम्मान।
चैतन्य भारत ही पा सकता हैं
पुनः विश्वगुरु का स्थान।।
-ओ सी पटले