विज्ञापन

उसको पागल दिल सदा ही याद करता रहता है

Parul Bhaktani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ज़िन्दगी में फिर से वो ही प्यार क्यूँ आता नहीं
        
                                                    
                            
कश्ती का अपनी वो खेवनहार क्यूँ आता नहीं

तीरगी का रोज़ आलम दिल में छाया रहता है
दूर करने कोई ये अंधकार क्यूँ आता नहीं

चाक पर मिट्टी रही है सूख, तकते-तकते राह
घट को देने कोई अब आकार क्यूँ आता नही

लहरें उठती है समुन्दर की तरह मन में मेरे
करने इस मन का कोई उद्धार क्यूँ आता नहीं

उसको पागल दिल सदा ही याद करता रहता है
याद 'पारुल' का उसे भी, प्यार क्यूँ आता नही
29 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11227 कविताएं

View Profile