विज्ञापन

ग़म-ए-फ़िराक़ में भी दिल ने तुझको ही बुलाया है

Parul Bhaktani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            उदास रातों को तेरी ही याद से सजाया है
        
                                                    
                            
न जाने क्यूँ तू ने निगाह से मुझे गिराया है

विरह की आग में हुआ है राख मेरा ये बदन
तेरे लिए वजूद मैंने अपना तो गँवाया है

न जीने की है आरज़ू न मौत का है डर मुझे
तेरे लिए तो अपनी हस्ती को सदा मिटाया है

मेरी तो रूह में भी तू ही तू समाया रहता है
वफ़ा को दिल से मैंने कब नहीं बता निभाया है

तेरी मैं तल्ख़ियाँ भी हँस के सहती आई हूँ सदा
नहीं लबों पे मेरे कोई शिकवा तक भी आया है

फिसलती जा रही है उम्र देख हाथ से सनम
ग़म-ए-फ़िराक़ में भी दिल ने तुझको ही बुलाया है
34 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11234 कविताएं

View Profile