विज्ञापन

यादों में बीते लम्हों से ये सोगवार रहती है

Parul Bhaktani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तेरे बगैर ज़िन्दगी अब बेक़रार रहती है
        
                                                    
                            
हर रात याद में तिरी ये अश्क़-बार रहती है

तुमसे बिछड़ के ग़म से मेरा वास्ता रहा सदा
हमको ख़ुशी की बात भी अब नागवार रहती है

दिल को लगाने की सज़ा शायद मिली है हमको भी
रंगों में दर्द के ही रंगी ये बहार रहती है

अब ज़िन्दगी गुज़ारनी है इंतिज़ार में तिरे
हर वक़्त याद तेरी इस दिल पर सवार रहती है

तुम बिन ये ज़िंदगी गुज़र तो जाएगी किसी तरह
यादों में बीते लम्हों से ये सोगवार रहती है
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

787 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10797 कविताएं

View Profile