विज्ञापन

सफ़र के अंत में

Parul Bhaktani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सफ़र के अंत में भी डोर दिल की टूटेगी न सनम
        
                                                    
                            
मोहब्बत के सफ़र में हम-सफ़र ये रूठेगी न सनम

रहे हैं उम्र भर हम साथ जैसे वैसे ही रहेंगे
हमारी साँस भी इक दूजे बिन तो छूटेगी न सनम

ज़माने ने बहुत चाहा अलग करना हमें तो सदा
ये क़िस्मत चाहने से भी किसी के फूटेगी न सनम

है फेवीकोल का ये जोड़ जो मज़बूत सबसे बहुत
नहीं है छेद अपनी नाव में तो डूबेगी न सनम

मोहब्बत अपनी दुनिया के लिए होगी मिसाल कभी
ये 'पारुल' तेरी, तेरे प्यार से तो ऊबेगी न सनम
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all