विज्ञापन

रौशनी का रास्ता

Parul Bhaktani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रौशनी का रास्ता अंधेरों से हो गुज़रा है
        
                                                    
                            
हौसला है मन में तो ये आस्माँ भी झुकता है

रौशनी को फैलने से रोक सकता भी है कौन
वक़्त आने पर उजाला ख़ुद हमेशा उभरा है

रौशनी होने से पहले होता अं धेरा घना
ढल ही जाएँगे ये अं धेरे तू फिर क्यूँ डरता है

राहे होंगी तेरी रौशन इन उजालों से कभी
ईश्वर का नूर  बन कर दिल में सूरज उतरा है

घुटने मत तुम टेक देना डर अं धेरों से कभी
हौसलों से ही तो मुस्तक़बिल सभी का बनता है
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all