विज्ञापन

कहाँ है वक़्त पूछें जो किसी का अब, मिज़ाज भी

Parul Bhaktani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            नया है दौर और नया है इंसाँ भी, समाज भी
        
                                                    
                            
बदल चुके ज़माने के सभी हैं, कामकाज भी

सभी की देखा देखी इंसाँ दौड़ता ही जा रहा
कहाँ से लाया जाए ऐसे मर्ज़ का, इलाज भी

नहीं सुकूँ मिला किसी को काम के भी बोझ से
खो दी है कल की चिंता में ख़ुशी मिली जो,आज भी

नहीं सुनाई देती है किसी को अपनों की सदा
नहीं रहा किसी भी रिश्ते में तो, एहतिजाज भी

कमाने के लिए बसें हैं दूर देश जा के सब
कहाँ है वक़्त पूछें जो किसी का अब, मिज़ाज भी
4 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rajesh Ranjan

2 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10845 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7356 कविताएं

View Profile