विज्ञापन

नहीं जुदा तुम हो

Parul Bhaktani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दिल की धड़कन की हर सदा तुम हो
        
                                                    
                            
कैसे तुमसे कहूँ के क्या तुम हो

मेरे ख़्वाबों में रहने वाली अब
मेरे इस दिल का आइना तुम हो

डर नहीं मुझको अब किसी का भी
हम-सफ़र मेरा हो, ख़ुदा तुम हो

हर ख़ुशी तुमसे ही तो है क़ायम
ज़िंदगी का भी मुद्द'आ तुम हो

बहकी साँसें गवाही देती हैं
मेरी ही तरह आश्ना तुम हो

तुम ही तुम हो समाए इस दिल में
रू-ब-रू तुम हो रू-नुमा तुम हो

आ मै जाऊँगा दिल में भी 'पारुल'
रूह से अब नहीं जुदा तुम हो
5 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all