विज्ञापन

क़िस्मत में हमारी

Parul Bhaktani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कभी वक़्त ज़िंदगी में मेरा साज़गार होता
        
                                                    
                            
यूँ ही कोई भी कभी तो मेरा ग़म-गुसार होता

ग़म-ए-दिल मेरा झुलसता रहा है यूँ उम्र भर ही
हमें कोई इक शजर मिलता जो साया-दार होता

यूँ भटक गए मोहब्बत की ही आरज़ू में हम तो
नहीं बद-नसीब लोगों से किसी को प्यार होता

कहा जाता भी नहीं दर्द किसी से अपने दिल का
नहीं ख़त्म वक़्त-ए-रुख़सत भी ये इंतिज़ार होता

किसी गुल पे तो लिखा होता हमारा नाम 'पारुल'
नहीं गुल सही, तो किस्मत में हमारी ख़ार होता
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all