विज्ञापन

चुपके से कह दो

Parul Bhaktani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चुपके से कह दो मोहब्बत है हमें तुमसे सनम
        
                                                    
                            
जन्मों-जन्मों की ही निस्बत है हमें तुमसे सनम

इक ख़ता से जन्मों का नाता कभी टूटा नहीं
आज भी दिल से तो रग़बत है हमें तुमसे सनम

रूठ कर हमसे यूँ ज़ाया मत करो अनमोल दिन
ज़िंदगी में मिलती जन्नत है हमें तुमसे सनम

हार मानी हमने अपनी कान भी लेंगे पकड़
हमसे बस कह दो सख़ावत है हमें तुमसे सनम

आज हैं शायद न कल होंगे जहां में हम तेरे
कह दो तुम 'पारुल' से राहत है हमें तुमसे सनम
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile