विज्ञापन

चौखट उस ख़ुदा की चूम कर

Parul Bhaktani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ख़ुद को तू इस दर्द की लज़्ज़त से मत महरूम कर
        
                                                    
                            
क्या हुई तुझसे ख़ता ख़ुद ही तू अब मालूम कर

टूट कर ख़ुद को कभी तुम यूँ बिखरने देना मत
हार  दिल की बाज़ी तू ख़ुद को नहीं मग़्मूम कर

जो कुशलता भी न पूछे, उसके खातिर रोना क्यूँ
ज़िंदगी उसके लिए अपनी नहीं मादूम कर

ज़ख़्म सारे भर ही जाएँगे तेरे भी देखना
घर से निकला कर तू चौखट उस ख़ुदा की चूम कर

मत लिया कर बातें अपने दिल पे पारुल यूँ कभी
मतलबी दुनिया है जब तो ख़ुद को मत मासूम कर
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

437 कविताएं

View Profile

Shivendra Mishra

4 कविताएं

View Profile

Pandit Chandradutt

2936 कविताएं

View Profile