विज्ञापन

तू भी तो अब मुझको समझाता नहीं

Parul Bhaktani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बिन तेरे कुछ भी मुझे भाता नहीं
        
                                                    
                            
तीज और त्यौहार बहलाता नहीं

ज़िन्दगी में ज़ख़्म ही मुझको मिले
दर्द से अब दिल ये घबराता नहीं

इस ज़माने की रिवायत ऐसी है
जाने वाला लौट कर आता नहीं

कुछ रहीं होंगी बड़ी मजबूरियाँ
ख़ुद को ऐसे कोई तड़पाता नहीं

दूर हो जाएँगे हम सोचा न था
दोस्ती यूँ कोई ठुकराता नहीं

है ख़ुशी में तेरी ही, मेरी ख़ुशी
फूल दिल का वरना मुरझाता नहीं

चश्म-ए-नम रहती है अब दिन रात ही
तू भी तो अब मुझको समझाता नहीं

कल्पनाओं में समाए रहते हो
राज़ 'पारुल' का ये छुप पाता नहीं
29 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11227 कविताएं

View Profile