विज्ञापन

पंछी अपनी अपनी कल्पना की उड़ान भर रहे

pankhuri singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रिमझिम रिमझिम मेघ बरस रहे
        
                                                    
                            
कुछ पंछी छिपने का आसरा ढूंढ रहे
कुछ बारिश में भीग मस्ती में झूम रहे
देखो मैना पत्तियों के झुरमुट में दुबक खुद को भीगने से रोक रही
नन्हीं गौरेया पत्तियों के झुरमुट से झांक रही
छज्जे पर बैठे कबूतर न जाने बरखा से
कौन सा ताना बाना बुन रहे
कुछ बिजली के तार पर बैठे मस्ती में भीग रहे
कुछ छत की मुंडेर पर बैठे गीले पंखों
को झटक रहे
रिमझिम रिमझिम बारिश में
सभी अपनी अपनी कल्पना की उड़ानें भर रहे
-सरिता सिंह
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all