दुनिया में रहना है,
तो अच्छे अच्छे काम करो,
जिंदगी फिर मिले ना मिले।
प्रकृति ने दिया तोहफा,
गुल को दिया वरदान,
प्रातः खिले शाम को ना मिले।
किसी को ना हो परेशानी,
खुश रखना है अपना काम,
चाहे खुद को खुशी मिले ना मिले।
-चन्द्र दत्त शर्मा