बराबरी किसी की किसी से नहीं,
फिर भी मानव बराबरी करता है।
बंदे याद कर ले उस शमशाम की,
किसी से तुलना क्यों करता है ?
ये तो सब जीते जी की तुलना है,
दिन रात पैसे के लिए एक करता है।
सबको एक जैसा होकर जाना है,
ध्यान कर! आपस में क्यों लड़ता है?
-चंद्र दत्त शर्मा