विज्ञापन

पैरों में लगी महावर आज

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बसंत भी आ धमका,
        
                                                    
                            
दल बल के साथ।
सुरभित पवन भी ,
दे रहा उसका साथ।।

अवनि आज पीत बसना,
मुदित हो रही साथ साथ ।
टेसू उत्सुक दिखें आज,
केसरिया झंडा लिए हाथ।।

घर घर में उत्सव दूना,
बन रहीं रंगोली आज।
युवतियां दिखें पीत बसना,
पैरों में लगी महावर आज।।

- अशर्फी लाल मिश्र, अकबरपुर, कानपुर।
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all